Punjab News: मान सरकार एस.ए.एस. नगर के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों पर ख़र्चे करेगी 11.21 करोड़ रुपए- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए पुरी तरह से प्रयास कर रही है। इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों पर तकरीबन 11.21 करोड़ रुपए का खर्चा करने का फ़ैसला लिया गया है। इस सम्बन्धी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में किए जाने वाले विकास कार्यों में मोहाली के जोन-1 और 2 के अधीन स्थित विभिन्न शौचालय ब्लॉकों के संचालन और रख-रखाव के कार्य किए जाएंगे। इसी तरह ही जोन-3 और 4 में स्थित शौचालय ब्लॉकों के संचालन और रख-रखाव के कार्य भी किए जाएंगे।

इसके अलावा मोहाली के ज़ोन-1 और जोन-2 के लिए हैवी मशीन व्हीकल से वृक्षों की कटाई के लिए मैन प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने, सैक्टर-70 के वॉर्ड नंबर-34 में अलग-अलग स्थानों पर खेल मैदानों के निर्माण का कार्य और मोहाली के जोन-2 में अलग-अलग वॉर्डों में पैच वर्क/रिपेयर का कार्य भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इन कार्यों के अलावा गुरू रविदास ग्राउंड फेस 7 में अम्बेडकर पुस्तकालय का निर्माण करना और एस.ए.एस. नगर के पुस्तकालय में स्प्लिट एयर कंडीशनरों और अन्य इलैक्ट्रिकल कार्यों की सप्लाई/इंस्टालेशन आदि कार्यों को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मिनी सुपर सक्शन मशीन और सीवर जैटिंग मशीन के संचालन और रख-रखाव का कार्य भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाना और उनका जीवन बेहतर और अधिक आसान बनाना ही मुख्य प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए पंजाब सरकार की वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर पहले ही ई-टैंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन टैंडरों में कोई संशोधन किया जाता है तो इसका विवरण इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लानी सुनिश्चित बनाई जाए।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *