Jalandhar News: टैगोर अस्पताल वाली रोड का निर्माण सोमवार से होगा शुरू, MLA रमन अरोड़ा के निर्देश पर बेटे राजन ने अफसरों के साथ की मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के निर्देशों पर उनके बेटे राजन अरोड़ा ने आज अपने दफ्तर में सीवरेज बोर्ड और निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने टैगोर अस्पताल वाली सड़क के निर्माण शुरू करवाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

राजन अरोड़ा ने बताया कि विधायक रमन अरोड़ा अपनी टीम के साथ गुजरात चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जिससे शहर में हो रहे विकास कामों की समीक्षा के लिए गुजरात से ही निर्देश मिल रहे हैं। निर्देश पर अमल करते हुए आज सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

राजन अरोड़ा ने बताया कि टैगोर अस्पताल वाली सड़क बनाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा और जल्दी ही काम खत्म कर दिया जाएगा। इस संबंध में विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर ही सीवरेज बोर्ड और निगम अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राजन अरोड़ा के साथ इस मीटिंग में वार्ड नंबर- 68 के निखिल अरोड़ा भी मौजूद रहे।

आज से करें सभी शुभ कार्य, लगन भी होने जा रही है शुरू, शादी के लिए कौन सा दिन सही…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *