Punjab News: पंजाब में चोरों के हौसले बुलंद, गुरुद्वारा साहिब से चुराई गोलक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के गांव कक्का के गुरुद्वारा साहिब से गोलक की चोरी का मामला सामने आया है। राहों रोड के गांव कक्का में देर रात 4 बदमाश ताला तोड़ गुरुद्वारा साहिब में घुस हुए। वहां के सरपंच ने बताया कि घटना बीती रात 1 से 2 बजे के बीच की है। चार अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब के गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गोलक चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने बताया कि जब वह सुबह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे तो बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ था और गुरु घर का गोल गायब था। जिसकी सूचना उन्होंने मौके पर ही गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष को दी जिसके बाद वहां पूरा गांव इकट्ठा हो गया। बताया जा रहा है कि गोलक में करीब 8 से 10 हजार रुपए की नकदी थी।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

सरपंच ने आगे कहा कि मिहरबन थाने के एसएचओ अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की। गांव के सरपंच के अलावा गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह गुरुद्वारा, कमेटी के अध्यक्ष व क्षेत्र के अन्य निवासियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *