Truck Union: ट्रक यूनियनों के खि़लाफ़ सख़्त हुई राज्य सरकार, उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Truck Union: राज्य में ख़त्म की ट्रक यूनियनों की तरफ से उद्योगों के लिए खड़ी की जा रही दिक्कतों का गंभीर नोटिस लेते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से नियमों का उल्लंघन करने वाली यूनियनों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उद्योगों को पेश समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ की तरफ से आज डी. जी. पी. गौरव यादव की उपस्थिति में परिवहन, उद्योग और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की मीटिंग में इस बात का गंभीर नोटिस लिया गया कि 13 दिसंबर, 2017 से ट्रक यूनियनों को भंग करने के बावजूद भी उनकी तरफ से उत्पन्न की जा रही अनाधिकृत कार्यवाहियों से उद्योगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं।

मुख्य सचिव ने परिवहन और पुलिस विभाग को 2017 में भंग के किये हुक्मों की सख्ती से पालना यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को कहा कि यदि कोई सरकार के नियमों की पालना नहीं करता तो तुरंत पर्मिट रद्द किया जाए।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसी तरह उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि फील्ड में सख्ती से चैकिंग की जाए और यह यकीनी बनाया जाए कि 2017 में जारी नोटिफिकेशन की पालना हर हाल में की जाए। यदि कोई ट्रक ऑपरेटर किसी को परेशान करता है तो पुलिस तुरंत केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रक यूनियन को काम करने की इजाज़त नहीं है।

मीटिंग में डी. जी. पी. गौरव यादव, प्रमुख सचिव उद्योग दिलीप कुमार, सचिव परिवहन विकास गर्ग, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विमल सेतिया, ए. डी. जी. पी. इंटेलिजेंस जतिन्दर सिंह औलख के अलावा वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा राज्य के जिलों के समूह डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर पुलिस, एस. एस. पी., ज़िला उद्योग केन्द्रों के जनरल मैनेजर और ज़िला परिवहन अधिकारी उपस्थित हुए।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *