Punjab News: मान सरकार के 7 महीनों के दौरान कैंसर मरीजों को मिला 13.54 करोड़ रुपए का मुफ़्त इलाज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अब तक कैंसर रोगियों को 13.54 करोड़ रुपए का मुफ्त इलाज मुहैया कराया है।

यह जानकारी आज यहां जारी एक प्रैस बयान में देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Chetan Singh Jauramajra) ने बताया कि पंजाब सरकार के पैनलबद्ध अस्पतालों में ‘मुखमंत्री कैंसर राहत कोष’ के तहत 1265 से ज्यादा कैंसर मरीजों का 13.54 करोड़ रुपए का मुफ्त इलाज किया गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को गति देने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि ऐसे कल्याणकारी उपायों से आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में कैंसर बहुत अधिक फैला हुआ है और इसके उपचार में बड़ी रकम खर्ज करनी पड़ती है, जो हमारे समाज के गरीब तबके के रोगियों के लिए वहनीय नहीं है।

ऐसे गरीब मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है, क्योंकि वे एम्स दिल्ली, कैंसर अस्पताल बीकानेर, पीजीआई चंडीगढ़, होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित राज्य सरकार के पैनलबद्ध 19 अस्पतालों में से किसी में भी 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

उन्होंने आगे बताया कि कैंसर से पीडि़त कोई भी पंजाब निवासी इस योजना के लिए संबंधित सिविल सर्जन के कार्यालय में आवेदन कर सकता है और अब ऐसे मामलों को मंजूरी देने की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है। लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करने के लिए www.mmpcrk.gov.in पर लॉग-ऑन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को इलाज कराने के लिए पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया करवाई गई है।यहां यह उल्लेखनीय है कि यह योजना सरकारी कर्मचारियों, ईएसआई कर्मचारियों और उनके आश्रितों पर लागू नहीं है, जिनके पास चिकित्सा प्रतिपूर्ति की किसी भी प्रकार की सुविधा है या जिन्होंने कैंसर कवर के साथ स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाया है।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *