Jalandhar News: प्रताप बाग में Chawla Snacks, CA जतिंदर मलिक समेत तीन लोगों को नगर निगम ने भेजा नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश एक्शन में है। कमिश्नर के आदेश के बाद आज फिर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने तीन लोगों को नोटिस भेजा है। नोटिस भेजकर इमारत मालिकों से नक्शे और सीएलयू की कागज निगम दफ्तर में जमा करवाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

निगम कमिश्नर के आदेश के बाद एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने तीन कामर्शियल इमारत के मालिकों को नोटिस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक प्रताप बाग के पास सीए जतिंदर मलिक के आफिस को निगम ने नोटिस भेजा है। इसके साथ ही निगम ने चावला स्नैक्स के गोदाम के मालिक को भी नोटिस भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

निगम अधिकारी के मुताबिक प्रताप बाग में मित्तल हार्डवेयर के पास स्थित कामर्शियल इमारतों को नोटिस जारी किया गया है। सूत्र बता रहे हैं  कि ये इमारतें अवैध तरीके से बनाई गई है। इन इमारतों की पिछले दिनों शिकायतें भी आई हैं। इसके बाद निगम कमिश्नर ने कार्ऱवाई के आदेश दिए।

40 दिन बीते, सील तोड़ने वाले दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं

उधर, निगम द्वारा प्रताप बाग में सील की गई तीन बड़े शोरूम के ताले को कांग्रेस के एक नेता द्वारा तोड़ने के बाद निगम अफसर कोई कार्ऱवाई नहीं कर रहे हैं। इन तीनों शोरूम कम शाप को 10 अक्तूबर की रात को निगम के एटीपी ने सील किया था। जिसे दो दिन बाद ही दुकानदारों ने ताले तोड़ दिए थे।

Pratap Bag Illegal Shops
ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

निगम की सील तोड़ने को लेकर एटीपी ने राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा था। लेकिन एक महीने से ऊपर होने जा रहे हैं, इन तीनों दुकान मालिकों के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही इनकी दुकानें दोबारा सील की गई। एमटीपी कहते हैं कि कमिश्नर के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *