Rajasthan News: सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक डॉ. आनंद के नेतृत्व में हुआ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष का चयन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जयपुर। Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर (Jaipur) के इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम (International Centre Auditorium) में सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड का राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिसमें विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड के महानिदेशक श्री डॉक्टर एन पी आनंद बोर्ड के संस्थापक माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार श्री नागमणि कुशवाहा जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जाटव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एडवोकेट रफी।

इनके इलावा प्रदेश गृह सचिव, उत्तर प्रदेश डॉक्टर शरीफ, जिला अध्यक्ष रामपुर दिलशाद और एडवोकेट शाहनवाज, जिला उपाध्यक्ष रामपुर देवबंद, सहारनपुर उत्तर प्रदेश से नेशनल को ऑर्डिनेटर श्री अमन बर्मन जी और डायरेक्टर इंचार्ज एडवोकेट ज्योति सिंह राणा जी, अनिल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान व उनकी समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

न्याय प्रक्रिया बहुत धीमी

आपको बताते चलें की बोर्ड के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को विशेष अतिथि के रूप में इनवाइट किया गया था, लेकिन किसी कारणवश माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सकी।

Court
Court

प्रोग्राम को आगे बढाते हुए बोर्ड के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि कुशवाहा जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और बताया कि समाज के लोग आज भी न्याय से वंचित हैं खास करके जो गरीब मजलूम किसान मजदूर असहाय इत्यादि हैं क्योंकि भारत में आज भी न्याय प्रक्रिया बहुत धीमी है।

उन्होंने नारियों के सम्मान बढ़ावा देते हुए नारियों पर हुए भारत में अत्याचार जैसे सती प्रथा आदि का उदाहरण देते हुए नारियों पर हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *