Farmer Protest: किसान-प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा, जारी रहेगा धरना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Farmer Protest: किसानों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी है। फरीदकोट के नेशनल हाइवे स्थित तेहना टी प्वाइंट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन के साथ बैठक की।

इस बैठक में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) भी किसानों से चर्चा की लेकिन किसानों से कोई समझौता नहीं हो सका। किसान यूनियन के प्रधान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 6वां दिन है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

किसानों ने कहा कि उन्हें कृषि मंत्री के बैठक में आने की पूर्व सूचना नहीं थी। इससे पहले अमृतसर के पुलिस कमिश्नर फरीदकोट के एसएसपी राजपाल सिंह संधू और डीसी डॉ रूही दुग्गल भी उन्हें मनाने के लिए पहुंची थी। पहले किसान नेताओं की प्रशासन के साथ 2 घंटे मीटिंग चलती रही लेकिन कोई नतीजा न निकलने के कारण कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इसी के साथ ही किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से माफी मांगने को कहा है उन्होंने कहा कि बीते दिनों सीएम मान ने कहा था कि कुछ किसान संगठन चंदा लेने के लिए धरने पर बैठते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर किसान संगठनों में काफी विरोध हो रहा है। मिली जानकरी के अनुसार अब उनकी किसान नेताओं के साथ एक और मीटिंग होगी।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *