Jalandhar News: जालंधर की पावरफुल महिला कविता जिंदल ने तीसरी बार तोड़ी निगम की सील, गुरमीत सिंह ने दूसरी बार तोड़ा सरकारी ताला, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के पावरफुल महिला कविता जिंदल ने तीसरी बार नगर निगम की सील तोड़ दी। जबकि प्रताप बाग में गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने दूसरी बार नगर निगम की सील तोड़ दी है। जिसे लेकर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर कहा है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने कल रात जिन चार कामर्शियल शोरूम को सील किया था, उसमें से दो लोगों ने अपने शोरूम में लगे सरकारी सील को तोड़ दिया है। प्रताप बाग में जिन तीन शोरूमों को निगम ने सील किया था, उसमें से गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने अपने शोरूम का ताला तोड़ दिया। इससे पहले भी गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने सील तोड़ दी थी।

इसके अलावा मंडी रोड पर शनि मंदिर के पास माता रानी चौक के नजदीक कविता जिंदल के जिस शोरूम को निगम टीम ने रात में सील किया था, उसकी सील आज तोड़ दी गई। कविता जिंदल के इस शोरूम को तीन बार सील किया गया, लेकिन कविता जिंदल हर बार निगम की सील तोड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों को एक कांग्रेसी नेता का संरक्षण प्राप्त है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने इसकी रिपोर्ट एमटीपी नीरज भट्टी, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत औऱ कमिश्नर अभिजीत कपलीश को सौंपी है। जिस पर कमिश्नर ने तत्काल गुरमीत सिंह और कविता जिंदल के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।

https://youtu.be/FncVfxoYH_k



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *