Farmers Protest: किसानों का धरना खत्म, कुलदीप सिंह धालीवाल ने डल्लेवाल को पिलाया जूस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Farmers Protest: फरीदकोट में किसानों और पंजाब सरकार के बीच समझौता होता दिख रहा है। कल देर रात कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ( Kuldeep Singh Dhaliwal) ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का धरना समाप्त कराया। इस मौके पर उन्होंने किसान नेता के हाथों से जूस पीकर आमरण अनशन तोड़ा।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के यह कहने के बाद अनशन खत्म कर दिया कि लंबी बैठकों के बाद विभिन्न मांगों को लेकर सहमती बन गई है। बता दे कि भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से आमरण अनशन पर थे।

देर रात कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने फरीदकोट में जगजीत सिंह दल्लेवाल से संपर्क कर आमरण अनशन तोड़ा। डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब के 6 क्षेत्रों में जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले कृषि अधिकारियों और दो बार मंत्री धालीवाल ने किसान नेताओं से बातचीत की।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

किसान इस बात पर अड़े थे कि मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी मांगें। बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले कहा था कि किसान संगठन फडिंग के लिए धरने देते हैं। यह अब रिवाज बन गया है। इससे किसान काफी नाराज थे। वहीं कृषि मंत्री ने मान के बयान के लिए माफी मांग कर उन्हें मना लिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *