Ram Rahim: बेअदबी मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम की (Ram Rahim) ओर से फरीदकोट बेअदबी मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसमें राम रहीम के वकील का कहना है कि पंजाब सरकार राम रहीम को जरूरी दस्तावेज नहीं दे रही है। यह मामला फरीदकोट की जिला अदालत में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

जिसके बाद हाई कोर्ट ने निर्देश जारी करते हुए पंजाब सरकार से कहा कि वह केस से जुड़े सभी दस्तावेज राम रहीम को मुहैया कराए। इन दस्तावेजों को भी एक पेन ड्राइव में डालकर राम रहीम के वकील को दे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और CBI को राम रहीम द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है, जिसमें मांग की गई है कि ईशनिंदा मामले की जांच SIT की बजाय CBI से कराई जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश को वापस लेने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया था।

पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपनी मुहर लगाई थी। सरकार ने कहा था कि इस मांग को लेकर दोबारा याचिका दायर करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। पंजाब सरकार ने राम रहीम की याचिका को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी।

https://youtu.be/HMWzCVwJWro



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *