Chromecast Device: गूगल क्यों बंद कर रहा क्रोमकास्ट डिवाइस का प्रोडक्शन? दुनिया में 100 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chromecast Device: दुनिया भर Google के लाखों कस्टमर्स है, जो अलग-अलग सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट और डिवाइस पर काम करता है। इसी सिलसिले में कंपनी ने Chromecast स्ट्रीमिंग डिवाइस का प्रोडक्शन बंद कर रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बता दें कि कंपनी का ये प्रोडक्ट लगभग 10 साल से ज्यादा समय से मार्केट में है और दुनिया भर में इसकी 100 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। अब कंपनी Chromecast लाइनअप को हटाते हुए नए Google TV स्ट्रीमर से रिप्लेस करेगा।

Chromecast स्ट्रीमिंग डिवाइस

  • गूगल ने अपने इस डिवाइस को सबसे पहले 2013 में पेश किया था और जल्दी ही यह Google के सबसे सफल हार्डवेयर प्रोडक्ट में से एक बन गया।
  • Chromecast यूजर्स को फोन और कंप्यूटर से अपने टेलीविजन पर आसानी से कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।
  • ये एक छोटा, किफायती डोंगल है,जिसे सीधे TV के HDMI पोर्ट में प्लग किया जा सकता है।
  • Google में इंजीनियरिंग, हेल्थ और होम के वीपी माजद बकर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि मूल Chromecast के लॉन्च के बाद से तकनीक में विकास हुआ है।
  • Google का कहना है कि लाखों TV डिवाइस और Android TV में Google Cast तकनीक को एम्बेड करने में किए गए उसके निवेश की वजह से ही Chromecast से आगे का विकास हुआ है।

पेश किया जाएगा नया प्रोडक्ट

  • 11 साल में Chromecast लाइन ने कई पीढ़ियों और वेरिएंट को पेश किया , जिसमें Chromecast ऑडियो और Chromecast अल्ट्रा शामिल हैं।
  • अब कंपनी Google TV Streamer को पेश कर रही है। इस प्रोजक्ट के बारे में बताते हुए बकर ने आगे लिखा कि हम स्ट्रीमिंग टीवी डिवाइस को विकसित करने में अगला कदम उठा रहे हैं।
  • यह आपके स्मार्ट टीवी में और भी अधिक क्षमताएं जोड़ सकते हैं, जो उसी Chromecast तकनीक को बेहतर बनाएगा।
  • बता दें कि Google TV Streamer एक स्ट्रीमिंग-कम-स्मार्ट होम डिवाइस है। ये Chromecast की तुलना में 22% तेज काम करने वाला प्रोसेसर है, ,जो थ्रेड और मैटर स्मार्ट होम स्टैंडर्ड को भी सपोर्ट करता है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *