MCD Election: भाजपा के प्रदेश प्रधान ने दिया इस्तीफा, इस नेता को सौंपी गई जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दिल्ली। MCD Election: दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष आदेश गुप्ता ( Adesh Gupta Resignation) ने अपने इस्‍तीफा दे दिया है। MCD चुनाव 2022 में हार के बाद आदेश गुप्ता ने अपना पद छोड़ दिया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत हुई है और बीजेपी को आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

एमसीडी चुनाव में आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और अन्य उम्मीदवारों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की। 2 साल के कार्यकाल के बाद आदेश गुप्ता ने MCD चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। बता दें कि आदेश गुप्ता ने 8 दिसंबर की शाम को ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया था, जिस पर आज फैसला हुआ है।

वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा की तरफ से जारी किए पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के नुसार आदेश गुप्ता का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार किया जाता है। आगामी सूचना तक वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इससे पहले आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा था कि एमसीडी का मेयर आम आदमी पार्टी से बनेगा और बीजेपी सदन में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। इसी के साथ आदेश गुप्ता ने बीजेपी की तरफ से मेयर पद पर दावा करने के कयासों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने कहा कि आप अगर एमसीडी में भ्रष्टाचार करेगी तो बीजेपी पार्षद इस चीज का विरोध करेंगे।

पंजाब की TOP 30 न्यूज, 3 मिनट में यहां देखें…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *