Canada-India News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी, Study Visa दिलाने के लिए ट्रैवल एजैंट ने ठगे 16 लाख रुपए, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिलासपुर। Canada-India News: कनाडा में स्टडी (Study in Canada), कनाडा में नौकरी (Job in Canada) और कनाडा में पीआर (Canada PR) का झांसा देकर ठगी (Fraud) का धंधा जारी है। ताजा मामला बिलासपुर (Bilaspur) से सामने आया है। यहां स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने 16 लाख रुपए ठग लिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ककडौनी गांव निवासी जयचंद की शिकायत पर मोहाली निवासी आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Canada
Canada

मोहाली निवासी तनूजा शर्मा एजैंट

ककडाैनी निवासी जयचंद ने बताया कि उसके बेटे मुनीष कुमार की कुछ साल पहले अन्नू संग शादी हुई थी। शादी होने के बाद उसकी पुत्रवधू की शिक्षा बीच में छूट गई थी। अब उसकी पुत्रवधू अन्नू आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। उसे किसी से पता चला कि मोहाली निवासी तनूजा शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करती है।

उसने आरोपी तनुजा शर्मा से मुलाकात की। आरोपी ने उसे कहा कि वह अन्नू को स्टडी वीजा पर कनाडा भिजवा देगी। इसके लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्रवधू के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज मांगे। तब उसने आरोपी को यह दस्तावेज और 20 हजार रुपये दिए।

Canada Visa News : कनाडा वीजा के नाम पर ठगी , युवक से कैसे लूटे डेढ़ लाख?
Canada Visa News

16 लाख तीन हजार तीन सौ रुपये ठगे

इसके बाद अलग-अलग कर आरोपी महिला ने उससे 16 लाख तीन हजार तीन सौ रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी ने वीजा दिया और जल्द विदेश भिजवाने की बात कही। संदेह होने पर जब उन्होंने वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला।

उन्होंने इस बारे में आरोपी से बात की तो वह टाल मटोल करने लगी। रुपये वापस मांगने पर उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बिलासपुर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी महिला पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *