Crime News: पत्नी को फंसाने के चक्कर में पति ने खुद पर चलवाई गोली, गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News: पंजाब के लुधियाना में दो-तीन दिन पहले जमालपुर के गुरुहर्षय नगर में एक दुकान में घुसकर व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कारोबारी ने खुद को गोली मारी थी। व्यवसायी ने अपनी पत्नी पर रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि उसी ने उसपर हमला किया था।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

दो दिन बाद पुलिस ने शिकायकर्ता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पत्नी और चचेरे भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की नीयत से फायरिंग की थी। आरोपियों की पहचानअजय कुमार, उसके दोस्त जितिंदर सिंह उर्फ ​​जज, दीपक कश्यप, सोनू कुमार के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

पुलिस ने उनसे एक 32 बोर की पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है आरोपी के साथ आशीष कुमार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है उसके लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

उड़ता पंजाब: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *