Punjab News: हरजोत सिंह बैंस द्वारा शिक्षा विभाग में बतौर बी.एम./डी.एम. काम करने वाले अध्यापकों को तुरंत स्कूलों में तैनात करने के हुक्म

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए ‘मिशन-100 प्रतिशत’ मुहिम को कामयाब करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन प्रयासों के अंतर्गत ही आज स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब स. हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए फील्ड में काम कर रहे विज्ञान, गणित और अंग्रेजी/समाजिक शिक्षा विषय के 749 ब्लॉक और जि़ला मैंटरों (बी.एम. और डी.एम.) को तुरंत जरूरतमंद स्कूलों में तैनात करने सम्बन्धी जि़ला शिक्षा अफसरों को हुक्म जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

शिक्षा मंत्री के अनुसार वर्तमान समय में इन विषय के 680 अध्यापक बतौर ब्लॉक मैंटर और 69 अध्यापक बतौर जि़ला मैंटर स्कूलों में पढ़ाने की जगह फील्ड ड्यूटी कर रहे थे। स. बैंस के अनुसार ‘मिशन-100 प्रतिशत’ मुहिम का मकसद फर्जी आंकड़े पेश करके वाह-वाही कमाना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार कर हर विद्यार्थी की सीखने की कुशलता में वृद्धि करना है।

स. बैंस ने कहा कि उनको कुछ जिलों से यह रिपोर्टें मिली थीं कि यह तैनातियाँ करते समय विभागीय नियमों की पालना नहीं की गई, जिस संबंधी स्पष्ट हिदायतें हैं कि माध्यमिक स्कूलों में कोई भी मैंटर तैनात ना किया जाए परन्तु सिंगल टीचर माध्यमिक स्कूल में केवल एक मैंटर तैनात किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

इसी तरह यह तैनातियाँ करते समय सबसे पहले दूर और पिछड़े क्षेत्र के स्कूलों को कवर किया जाए जहां अध्यापकों की बड़ी कमी है और फिर 50 प्रतिशत स्टाफ वाले स्कूलों में जहां किसी विषय के अध्यापक की सख़्त ज़रूरत है, को कवर किया जाए और आखिर में उन स्कूलों में मैंटरों को तैनात किया जाए जहां सम्बन्धित विषय का कोई भी अध्यापक नहीं है।

शिक्षा मंत्री के अनुसार किसी भी अध्यापक के साथ पक्षपात से गुरेज़ किया जाए और बड़े स्कूल जहां इक्का-दुक्का पोस्ट खाली हैं, शहरी क्षेत्र या शहरों के पास के स्कूलों में यह तैनातियाँ बिल्कुल नाम की जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह तैनातियाँ अगले हुक्मों तक की जाएंगी और इस सम्बन्धी लिखित हुक्म सेकंडरी विभाग के जि़ला शिक्षा अफसरों द्वारा आज ही जारी किए जाएंगे, जोकि इन तैनातियों को पारदर्शी बनाने और लागू करने के लिए जि़म्मेदार हैं।

स. बैंस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब आधी छुट्टी से पहले किसी भी स्कूल का अध्यापक या प्रमुख किसी मीटिंग या दफ़्तरी काम सम्बन्धी ऑन-ड्यूटी नहीं जाएगा और यदि कहीं ज़रूरी कारणों से जाना भी है तो उसकी सम्बन्धित जि़ला शिक्षा अफ़सर से पहले मंजूरी लेना अनिवार्य है। जिलों में पहले से ही काम कर रही जि़ला शिक्षा सुधार टीमों को हिदायतें जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह टीमें भी कम नतीजों वाले स्कूलों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी।

सुधार टीम के सभी मैंबर जिस भी स्कूल में जाएंगे, उस स्कूल की कक्षाओं को पढ़ाएंगे और हिदायतें देने की बजाय अध्यापकों और विद्यार्थियों के सामने विलक्षण प्रस्तुति कर मॉडल अध्यापक के तौर पर पेश आऐंगे। स. बैंस ने कहा कि वह किसी भी किस्म की कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि पंजाब के लोगों को मानक शिक्षा मुहैया करवाने संबंधी वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

उड़ता पंजाब: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *