Punjab News: दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए हेल्प सेंटर, सुविधा रहेंगी 24 घंटे उपलब्ध

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) की तरफ से पंजाबियों की सुविधा के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर सुविधा केंद्र शुरू किया है। लोगों की सुविधा के लिए यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब के CM भगवंत मान आज गुरुवार को इसका शुभारंभा किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है।

इस नंबर पर मिलेगी मदद

वहीं सरकार ने यात्रियों के लिए हेल्प सेंटर नंबर (011-61232182) जारी किया गया है, जिसका उपयोग यात्री किसी भी समय सहायता प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

स्टाफ में तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी भी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रहे

इस संबंधित सीएम मान ने ट्वीट करते लिखा,” कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि दिल्ली हवाई अड्डे पर पंजाबियों की मदद के लिए एक पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आज हम इसे पंजाबियों को समर्पित करने जा रहे हैं…मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार की इस पहल से पंजाबियों और एनआरआई की मुश्किलें कम होंगी…।”

delhi-airport
delhi-airport

बता दें कि IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पंजाबियों के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है, यहां पंजाब के यात्री, NRI व उनके रिश्तेदार कनैक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाएं, खोए हुए सामान सहित अन्य काम में मदद ले सकेंगे।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *