Canada PR का झांसा: कनाडा जाने के चक्कर में पंचकूला निवासी से 26 लाख की ठगी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंचकूला | Canada PR: पंचकूला में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें कनाडा की (पीआर) दिलाने का झांसा देकर 26 लाख रुपये ठग लिए गए। इस घटना के मुख्य आरोपी कैलाश सेठी, गुरप्रीत सिंह और उनके कर्मचारी राखी गिल, रुद्रार और हेमंत हैं। पीड़ित व्यक्ति अंकित गौड़ ने चंडीमंदिर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2023 में अंकित गौड़ और उनका परिवार कनाडा(Canada) जाने की योजना बना रहा था। इसी बीच, जुलाई 2023 में अंकित को एक फोन आया जिसमें कहा गया कि वे लोग कनाडा की पीआरशिप दिलाने में मदद कर सकते हैं। इस फोन कॉल के बाद अंकित और उनका परिवार आरोपियों के कार्यालय गए। वहां आरोपियों ने कहा कि वे 3-4 महीनों में उन्हें कनाडा (Canada) का वर्क परमिट और स्थायी निवास (पीआर) दिला देंगे।

शुरुआत में आरोपियों ने इस काम के लिए 35 लाख रुपये की मांग की। अंकित ने यह राशि बहुत अधिक बताई और इस पर बातचीत हुई। अंत में 30 लाख रुपये में यह काम तय हुआ। आरोपियों ने अंकित से अलग-अलग किस्तों में पैसे और दस्तावेज लिए। कुल मिलाकर अंकित ने 26 लाख 77 हजार रुपये का भुगतान किया।

Canada PR वीजा नहीं आया तो हुआ शक

Canada PR
Canada PR

अंकित और उनका परिवार अगले 4-5 महीनों तक वीजा की प्रक्रिया का इंतजार करते रहे। जनवरी 2024 के अंत में जब उन्होंने आरोपियों के कार्यालय में जाकर वीजा की स्थिति के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि उनकी फाइल नई दिल्ली कार्यालय को भेज दी गई है। वहां फाइल की जांच होगी और वीजा वेरिफिकेशन होगा।

अंतिम किस्त देने से मना

फरवरी 2024 में जब अंकित ने दोबारा संपर्क किया, तो आरोपियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह किसी भी तरह से घबरा रहे हैं और इन चीजों में समय लगता है। इसके बाद अंकित ने अंतिम किस्त देने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे। यह सुनकर आरोपी गुस्सा हो गए और कहा कि अपने पैसे और दस्तावेज भूल जाओ। उन्होंने धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी भी आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस धमकी के बाद अंकित गौड़ ने चंडीमंदिर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों कैलाश सेठी, गुरप्रीत सिंह, राखी गिल, रुद्रार और हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *