Jalandhar News: लतीफपुरा मामले में प्रभावित सभी गरीब परिवारों का मान सरकार करेगी पुनर्वास : MLA रमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जालंधर के लतीफपुरा में ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ में प्रभावित लोगों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की है। मान सरकार ने घोषणा की है कि आर्थिक रूप से कमजोर सभी प्रभावित परिवारों को जालंधर में उच्च श्रेणी के घरों का निर्माण कर पुनर्वास कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

यहां पार्टी मुख्यालय में जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा, जालंधर वेस्ट से ‘आप’ विधायक शीतल अंगुराल, ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, जालंधर के चेयरमैन प्रो. जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि यह अभियान शीर्ष अदालत के निर्देश पर चलाया गया था और यह पिछली सरकारों की कपटपूर्ण नीतियों का परिणाम है।

‘आप’ नेताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ अपमानजनक अभियान चलाने के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस अभियान के लिए पिछली सरकारें दोषी है, जो इस मुद्दे का ठोस समाधान खोजने के बजाय वर्षों से लटकाए हुए थी। प्रो.जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि ये घर सार्वजनिक भूमि पर बने हुए थे। इस मामले में अवमानना का मामला भी ट्रस्ट के खिलाफ चल रहा था, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया।

ट्रस्ट ने 12 दिसंबर को शीर्ष अदालत के समक्ष एक स्थिति रिपोर्ट भी पेश किया था। लेकिन हम भरोसा देते हैं कि इस अभियान में किसी को भी हम नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। हम इस मामले में प्रभावित सभी परिवारों को घर देंगे और उनका सम्मान पूर्वक पुनर्वास करवाएंगे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

प्रो.संघेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने भी आदेश दिया है कि सभी प्रभावित गरीब परिवारों का जल्द से जल्द पुनर्वास कराया जाए और इसके लिए काम भी शुरू कर दिए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे के प्रत्येक परिवार, जिनके घर को इस अभियान के दौरान तोड़ा गया है, को जल्द ही एक किचन, एक बाथरूम और दो कमरों वाला घर दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार गरीब समर्थक सरकार है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री माननीय भगवंत मान के सफल नेतृत्व में पंजाब प्रगति कर रहा है और एक समग्र दृष्टिकोण के साथ सरकार द्वारा गरीब वर्ग के उत्थान के किए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लतीफपुरा अभियान के तहत प्रभावित हुए परिवारों को पंजाब सरकार बेघर नहीं होने देगी।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *