Nitish Kumar: “जो शराब पिएगा वह तो मरेगा ही” जहरीली शराब से हुई मौतों पर बोले सीएम नितीश कुमार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Nitish Kumar: शराबंदी वाले बिहार के सारन में जहरीली शराब पीने से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। विपक्षी BJP इस मुद्दे पर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) को घेर रही है। इसी बीच नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि “जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा”।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

नितीश कुमार ने कहा “जब बिहार में शरबबंदी नहीं थी तब भी लोग शराब पीकर मर जाते थे। यह घटनाएं बिहार के अलावा बाकी राज्यों में भी होती है लोगों को ज़रूरत है कि वह खुद इन सबके बारे में सचेत रहे। बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है। इसे नहीं पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

बिहार में शराब माफिया एक्टिव है। राज्य में समय-समय पर जहरीली शराब से होने वाली मौतों की वजह से सरकार विपक्ष खासकर बीजेपी (BJP) के निशाने पर है। ताजा मामले में अब तक 39 मौते हो चुकी हैं। बुधवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने राज्य में शराबबंदी और जहरीली शराब से हुई मौतों पर बयान देते हुए बीजेपी नेताओं पर भड़ास निकाली थी।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *