Punjab News: सीएम मान पर बरसे सुखबीर सिंह बादल, कहा “सीएम का मतलब मुख्यमंत्री होता है कॉमेडी मैन नहीं”

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब कैडर के एसएसपी चंडीगढ़ पहुंचे कुलदीप सिंह चहल को हटाने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीएम का मतलब मुख्यमंत्री होता है, कॉमेडी मैन नहीं.. इसे भगवंत मान समझिए।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

आपको बता दे कि पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से समय से पहले हटाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा था उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एसएसपी के पद से पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी का प्रत्यावर्तन केंद्र शासित प्रदेश के कामकाजी मामलों में राज्यों के बीच संतुलन को बिगाड़ देगा।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

पंजाब के राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया था कि परंपरागत रूप से पंजाब कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एसएसपी के रूप में तैनात किया जाता है।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *