Punjab News: पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कार्यकर्ता कल सीएम आवास की ओर करेंगे कूच

Daily Samvad
2 Min Read
PRTC Buses Strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जहां किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब रोडवेज पनबस (PUNBUS) व पीआरटीसी (PRTC) संविदा कर्मचारी यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल मोहाली से मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के आवास चंडीगढ़ तक पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी संविदा कर्मचारी संघ द्वारा विरोध मार्च निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय एक्टिव

यह मार्च सभी डिपो अध्यक्ष, सचिव, प्रदेश के नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं के साथ किया जाएगा। वहीं, अगर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मियों की मांगों की बात करें तो उनका कहना है कि विभाग को खुद नीति बनाकर अवैध भर्तियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए। शर्तों के साथ बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए और लगाई गई शर्तों को रद्द किया जाए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

इसी के साथ उनकी मांग है कि1 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों के खातों में 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की जाए। 15 सितंबर के बाद बहाल पीआरटीसी कर्मचारियों का वेतन लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों की यह भी मांग है कि पनबस के डेटा एंट्री ऑपरेटरों और पीआरटीसी की एडवास बुकिंग के लिए वेतन वृद्धि लागू की जाए।

Latif Pura ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਜਾੜੇ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਪਹੁੰਚੇ Sukhbir Badal



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *