Crime News: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी सफलता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Crime News: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे दुबई से डिपोर्ट किया गया। जिसके बाद दिल्ली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उसे औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस में खींचतान भी चली। लगरपुरिया गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपए की लूट केस में वांटेड था।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

हरियाणा STF का दावा है कि गैंगस्टर विदेश भागने की फिराक में था। इसको STF ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। STF गुरुग्राम के IG बी सतीश बालन ने बताया कि जब लगरपुरिया को पकड़ा गया तो वह कैब में सफर कर रहा था। हालांकि इससे पहले एक अन्य अधिकारी ने बयान दिया था कि गैंगस्टर को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी गैंगस्टर हरियाणा के झज्जर जिले के लगरपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। पिछले सात साल से फरार लगरपुरिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

घटना पिछले साल 4 अगस्त की है। गैंगस्टर ने गुरुग्राम के सेक्टर 84 स्थित एक फ्लैट में घुसकर 30 करोड़ रुपए नकद लेकर फरार हो गया था। फ्लैट से एक निजी कंपनी का कार्यालय चल रहा था। लगरपुरिया गिरोह का सदस्य अमित उर्फ ​​मित्ता, दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के अभिनव और धरे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *