डेली संवाद, रोपड़। Punjab News: पंजाब के रोपड़ थर्मल प्लांट में आज झारखंड के पछवाड़ा से कोयले से भरी गाड़ी पहुंचेगी। इसके लिए CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी रोपड़ जाएंगे। झारखंड के पचवारा कोयला खदान से कोयला ले जाने वाली मालगाड़ी आज रोपड़ स्थित गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वहां पहुंच रहे है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक यह कोयला ट्रेन दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। आपको बता दे कि साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने 213 कोयला खान का अलॉटमेंट रद कर दिया था। इसमें पंजाब को 2001 में पछवाड़ा में अलॉट हुई खान भी शामिल थी। 2015 में यह खान PSPCL को अलॉट हो गई। इसका टेंडर जारी किया गया लेकिन कानूनी कारणों से फेल हो गया।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
उल्लेखनीय है कि पुनर्आवंटन में यह खदान पीएसपीसीएल को दे दी गई थी और अब इस खदान से कोयला निकालकर पंजाब लाने का काम शुरू हो गया है और इस हिसाब से कोयला लेकर जाने वाली पहली मालगाड़ी आज रोपड़ पहुंचेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कोयले के वाहन का स्वागत करेंगे।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO









