Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा कम्प्रैस्ड बायोगैस और बायोमास पावर प्रोजैक्ट डिवैल्परों और उद्योगपतियों की समस्याएँ हल करने के निर्देश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने कम्प्रैस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजैक्टों, बायोमास पावर प्रोजैक्टों, बायो-ईथैनॉल प्रोजैक्ट डिवैल्परों और अपने उद्योगों में धान की पराली का प्रयोग करने वाले उद्योगपतियों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विभिन्न उद्योगों में धान की पराली का निपटारा करने वाले डिवैल्पर/उद्योगपति प्रदूषण को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार धान की पराली के प्रयोग से बिजली पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से यत्नशील है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार बायोमास पावर प्रोजैक्टों में पैदा होने वाली सारी बिजली की खरीद करने की कोशिश करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा सी.ई.आर.सी./पी.एस.ई.आर.सी. द्वारा नोटीफाईड टैरिफ और बायोमास पावर प्रोजैक्टों के लिए पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा निर्धारित टैरिफ के दरमियान अंतर को पाटने के लिए व्यवहार्यता गैप फंडिंग प्रदान की जाएगी।बैठक के दौरान कुछ उद्योगपतियों ने कृषि विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, वाणिज्य एवं उद्योग, पेडा, पीएयू, बिजली विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित कुछ मुद्दे और समस्याएँ उठाईं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि यदि किसी उद्योगपति को अलग-अलग विभागों से क्लीयरेंस और एन.ओ.सी. लेने में कोई दिक्कत पेश आती है तो वह पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रमोशन (निवेश पंजाब) की सिंगल विंडो के द्वारा जल्द क्लीयरेंस/मंजूरियों के लिए प्रमुख सचिव, वाणिज्य और उद्योग के साथ संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य सचिव ने डिवैल्परों को दरपेश समस्याओं के हल के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने डिवैल्परों को बिना किसी झिझक के सम्बन्धित विभागों और उनके कार्यालय तक पहुँच करने के लिए कहा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *