Fire Breaks Out In House: घर में भीषण आग लगने से 2 बच्चियों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तेलगांना। Fire Breaks Out In House: तेलंगाना के मंचेरियल से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक घर में भीषण आग लग गयी है। आग की चपेट में आने से 6 लोग जिंदा जलकर मर गए है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे है।

घर के मालिक 50 साल के शिवय्या, उनकी 45 साल की पत्नी पदमा, पद्मा की बड़ी बहन की 23 साल की बेटी मौनिका, उसकी दो बच्चियां और एक अन्य महिला इस भयंकर हादसे का शिकार हुई।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

मकान में आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी थी। आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के कारण पूरा घर जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

पुलिस के मुताबिक सभी लोग शिवय्या मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। हाल ही में मोनिका अपनी बेटियों के साथ शिवय्या के घर पर कुछ दिनों के लिए आई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने शिवय्या के घर आग की लपटें देखी और फायर ब्रिगेड के साथ में पुलिस को खबर दी। आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *