IND vs BAN: चौथे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बनाए 272/6

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs BAN: चौथे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाकिब अल हसन (40 रन) और मेहदी हसन (9 रन) नाबाद हैं। भारत से बांग्लादेश अभी भी 241 रन पीछे हैं। बता दें कि बांग्लादेश की दूसरी पारी में जाकिर हसन ने शानदार बैटिंग की और 100 रन बनाने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

जाकिर के अलावा शंटो ने 67 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर बांग्लादेश के विकेट का पतन होता रहा। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने अबतक 3 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा कुलदीप, उमेश यादव और अश्विन के खाते में 1-1 विकेट आया। बता दें कि भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का टारगेट दिया है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इससे पहले बता दें कि शुभमन गिल (110 रन) के पहले टेस्ट शतक और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 102 रन) के 19वें शतक की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य दिया था जिसके बाद बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *