Punjab News: विरासती अवशेष को साफ़ करने वाला फ़िरोज़पुर बना पंजाब का पहला ज़िला- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़- सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस दिशा में काम करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि विरासती अवशेष को साफ़ करने वाला फ़िरोज़पुर पंजाब का पहला ज़िला बना है। जिसने 7911 मीट्रिक टन विरासती अवशेष की सफ़ाई की है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि फ़िरोज़पुर, ज़ीरा, गुरूहरसाए, तलवंडी भाई, मल्लांवाला, मुद्दकी, मक्खू और ममदोट समेत 8 शहरी स्थानीय इकाईयों ( यू. एल. बीज़) वाले ज़िला फ़िरोज़पुर ने अपने विरासती अवशेष को साफ़ करने का लक्ष्य मुकम्मल कर लिया है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने बताया कि अब रोज़ाना अवशेष को एम. आर. एफ. और कम्पोस्ट पिटस में भेजा जा रहा है जिससे इसकी रीसाइक्लिंग की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि रोज़ाना डोर टू डोर 85 प्रतिशत अवशेष को अलग-अलग प्राप्त किया जाता है, शेष बचे मिश्रित अवशेष को रोज़ाना अलग-अलग करके उसी दिन इसका निपटारा किया जाता है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने बताया कि अब 100 प्रतिशत अवशेष को घर-घर जाकर अलग-अलग प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का स्वप्न है कि राज्य निवासियों को साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाया जाए ।

इस दिशा की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने इसकी शुरुआत फ़िरोज़पुर जिले से की है, अब और भी जिलों में इस मुहिम को आगे ले जाया जाएगा जिससे राज्य को साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सके। मंत्री ने बताया कि यह काम स्थानीय निकाय विभाग के प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से ही संभव हो सका है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *