Bhagwant Mann: चेन्नई पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, बड़े उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Bhagwant Mann: बड़े उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) चेन्नई और हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच वह फरवरी में होने वाले इनवेस्ट पंजाब सम्मेलन में उद्योगपतियों को भी आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान चेन्नई पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

आज वे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और अग्रणी कंपनियों से मुलाकात करेंगे। इसी तरह वे 20 दिसंबर को हैदराबाद में उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। राज्य सरकार 23-24 फरवरी को मोहाली में आयोजित होने वाले निवेश सम्मेलन में उद्योगपतियों को आमंत्रित करेगी।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इस दौरान भगवंत मान ने प्रदेश को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस दौरे से जहां प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *