Punjab News: मान सरकार का बड़ा ऐलान, पंजाब सरकार बेचेगी अब रेत-बजरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब सरकार ने खनन माफिया पर रोक लगाते हुए रेत-बजरी बिक्री केंद्र खोलने का ऐलान किया है। सोमवार को राज्य के पहले केंद्र का उद्घाटन मोहाली में किया जाएगा। यह जानकरी खनन मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Bains) ने रविवार शाम ट्वीट कर दी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत खनन माफिया का अंत… पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए मोहाली में रेत-बजरी बिक्री केंद्र का उद्घाटन करने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजाब के हर जिले में ऐसे बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। मोहाली में शुरू होने वाले इस रेत बिक्री केंद्र का उद्घाटन माइनिंग मंत्री हरजोत सिंह बैंस करेंगे। मंत्री ने बताया कि लोगों को इस केंद्र से सरकारी रेट पर रेत-बजरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

बताया जा रहा है कि कल पंजाब सरकार द्वारा मोहाली में पहला बिक्री केंद्र खोलने जा रही है, जिसमें रेत-बजरी बेचने का काम होगा। पंजाब सरकार के इस कदम से जहां एक तरफ रेत-बजरी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगेगी, वहीं दूसरी तरफ रेत माफिया पर भी लगाम लगेगी और पंजाब की जनता को आसानी से रेत मुहैया होगी। पंजाब में खनन पर प्रतिबंध और राज्य की खनन नीति न बनने के चलते रेत और बजरी के दामों में एकाएक उछाल आ गया था।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

रेत माफिया पर लगाम लगाकर लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया करवाने के मकसद से सरकार ने अब अपने स्तर पर रेत बजरी के बिक्री केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। मौजूदा दौर में 12,000 से 15,000 रुपये में मिलने वाले 900 वर्ग फुट रेत के टिप्पर का दाम 40,000 रुपये तक पहुंच गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में रेत के दाम 22 रुपये प्रति फुट था। अब कीमत बढ़कर 36 रुपये और बजरी का दाम 20 से बढ़कर 27 रुपये प्रति फुट पहुंच गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *