Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक हफ्ते में 271 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध जारी निर्णायक जंग में पिछले सप्ताह के दौरान राज्य भर में पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसेस (एनडीपीएस) के तहत 26 व्यापारिक समेत 192 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर 271 नशा तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को यहां साप्ताहिक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस ने 10.08 किलो हेरोइन, 13.52 किलो अफीम, 5.52 किलो गांजा, 3.43 क्विंटल चूरा पोस्त और फार्मा ओपिओइड की 54,123 टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/ शीशियों के अलावा उनके कब्जे से 17.66 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 11 और घोषित अपराधियों (पीओज़)/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के साथ, 5 जुलाई, 2022 को पीओज़/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के बाद से गिरफ्तारियों की कुल संख्या 573 तक पहुंच गई है।

गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सी.पीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से जुड़े मामलों की बारीकी से पड़ताल करें, भले ही उनसे नशे की मामूली मात्रा ही बरामद की गई हो।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती राज्य से नशों के खतरे से निपटने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम शुरू की गई है। डीजीपी ने सभी सीपी/एसएसपी को आदेश दिया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में सभी हॉटस्पॉट्स की पहचान करें, जहां नशों का प्रचलन है और सभी शीर्ष के नशा-तस्करों पर नकेल कसें।

उन्होंने पुलिस प्रमुखों को गिरफ्तार किए गए सभी नशा-तस्करों की संपत्ति को प्रभावी ढंग से जब्त करने के भी निर्देश दिए, ताकि उनकी अवैध कमाई की वसूली की जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *