Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के ठोस अवशेष के निपटारे और विकास कार्यों के लिए ख़र्च किए जाएंगे 2.67 करोड़- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी के अंतर्गत, राज्य भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम की ठोस अवशेष के निपटारे और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 2.67 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि विभाग द्वारा म्युनिसिपल ठोस अवशेष उठाने के लिए 6 टिप्पर (10 टायर वाहन टिप्पर-2516 और इससे ऊपर) 2 जे.सी.बी (एक मॉडल में 3 डीएक्स 6) किराए पर लिए जाएंगे। यह वाहन GPS सिस्टम से लैस होंगे। इस काम के लिए एक चालक और एक हैल्पर की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पश्चिमी हलके जालंधर में मरम्मत और पेंट के काम पर 17.02 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाना है। उन्होंने बताया कि स्थानीय सरकार विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए दफ़्तरी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इस सम्बन्धी विभाग ने पहले ही पंजाब सरकार की वेबसाईट www.eproc.gov.in पर टैंडर ई-प्रकाशित कर दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन टैंडरों में कोई संशोधन किया जाता है तो इसकी सारी जानकारी भी इस वेबसाईट पर उपलब्ध होगी।

मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इमानदारी और लगन से काम करने के लिए भी कहा, जिससे राज्य का विकास हो सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *