Accident News: पंजाब में कोहरे के कारण स्कूल वैन व कार की भीषण टक्कर

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Accident News: पंजाब में दो दिनों से कोहरे के कारण सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। ताजा मामला सादिक का सामने आया है। आज सुबह सादिक के पास फरीदकोट रोड पर कोहरे के कारण एक स्कूल वैन और कार की टक्कर हो गयी। इस हादसे के दौरान स्कूल वैन पलट गई। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन सभी बच्चे ठीक हैं। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह स्कूल वैन आदर्श स्कूल मिड्डुमान की थी। स्कूल वैन गांव के मनी सिंह की तरफ से स्कूल जा रही थी। जब वैन सादिक फरीदकोट मुख्य सड़क पर चढ़ने लगी तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी और यह एक स्विफ्ट कार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

टक्कर लगने से वैन पलट गई। बताया जा रहा है कि इस टक्कर से कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन इस हादसे में कार सवार भी बाल-बाल बच गए। इस घटना के संबंध में कार सवार ने कहा कि वह थेह गुर्जर से फरीदकोट जा रहा था। जब वे मनी सिंह वाला मोड़ पर पहुंचे तो यह हादसा हो गया। घटना के बाद लोगों ने बच्चों और कार सवार लोगों को वाहनों से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *