Punjab Firozpur Zira Factory: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किसानों को धरना खत्म करने का दिया आदेश

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab Firozpur Zira Factory: जीरा शराब फैक्ट्री के बाहर धरना लगातार जारी है। पुलिस ने सोमवार को गांव रटोल रोही के पास पुलिस मुलाजिमों पर लाठी बरसाते हुए बैरिकेड्स तोड़ने के आरोप में लगभग 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

आज भी पुलिस और किसान आमने सामने हुई। एक-दूसरे पर लाठियां बरसाई गई। किसानों द्वारा बेरीकेड्स तोड़ दिए गए। वहीं दूसरी तरफ आज इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में हुई। इस बीच सरकार की तरफ से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इस मामले की सुनवाई अब हाई कोर्ट ने शुक्रवार तक के लिए टाल दी है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने किसानों को डिमांड चार्ट पेश करने का आदेश दिया और साथ ही किसानों को धरना समाप्त करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पानी के नमूने लेने के लिए एक नई कमेटी बनाई जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *