E-Auction: नए साल पर अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला में प्रमुख जायदादें खरीदने का सुनहरी मौका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। E-Auction: नव वर्ष के आगमन पर अमृतसर विकास अथॉरिटी (ए. डी. ए.) की तरफ से अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन आते अलग-अलग शहरों में प्रमुख जायदादों की ई-नीलामी की जायेगी। इस ई-नीलामी में खरीद के लिए उपलब्ध जायदादों में 52 रिहायशी प्लाट, 12 दुकानें, 14 एस. सी. ओज़ और एक स्कूल की साइट शामिल है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह ई-नीलामी 2 जनवरी, 2023 को प्रात: काल 9 बजे शुरू होगी और 12 जनवरी, 2023 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। इस बोली में उपलब्ध सभी जायदादें ऐसे स्थानों पर हैं, जो रिहायश और नये कारोबार शुरू करने के लिए बिल्कुल उचित हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि रिहायशी प्लाटों की कीमत 15.69 लाख रुपए से शुरू होगी जबकि व्यापारिक जायदादों की शुरूआती कीमत 47.40 लाख रुपए से शुरू होगी। पुड्डा ऐवीन्यू, गुरदासपुर में स्थित स्कूल की साइट की कीमत 6.86 करोड़ रुपए रखी गई है। यह स्कूल साइट का क्षेत्र 3440 वर्ग मीटर है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

प्रवक्ता ने बताया कि सफल बोलीकारों को बोली की 25 फ़ीसद रकम की अदायगी करने पर जायदाद का कब्ज़ा मिल जायेगा और बाकी रकम 9.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के साथ किश्तों में अदा करनी होगी।

ई-नीलामी शुरू होने से पहले इन साईटों की आरक्षित कीमत, लोकेशन प्लान, भुगतान सम्बन्धी योजना आदि सभी विवरण www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि इच्छुक बोलीकार इस पोर्टल पर अपनी मनपसंद साईटों के लिए बोली लगाने से पहले पूरी जानकारी ले सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *