Punjab News: सडक़ों की रिपेयर और नयी बन रही सडक़ों के मानक को यकीनी बनाया जाए- हरभजन सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य में चल रहे विकास कामों के मानक को तय मापदण्डों के अनुसार यकीनी बनाने के लिए सख़्त हिदायतें जारी की गई हैं। इसी के चलते लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने सार्वजनिक कामों के मानक को सुधारने के मंतव्य से टंगोरी में हॉटमिक्स प्लांट का दौरा किया और प्लांट की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। लोक निर्माण मंत्री ने कामों के मानक में सुधार लाने के लिए बढ़ी स्पैसीफीकेशनों के इस्तेमाल के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कामों की लागत को कम करने के लिए रीसाइक्लिंग का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए भी अधिकारियों को दिशा प्रदान की।

मंत्री ने कहा कि रीसाइक्लिंग से वातावरण का प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने प्लांट और मौजूदा लेबोरेटरी का भी जायज़ा लिया। इस मौके पर बातचीत करते हुये हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सरकार की तरफ से विकास कामों के लिए जारी किये जाते फंड लोगों का पैसा है और इसका पारदर्शी तरीकों से प्रयोग करके मानक विकास कार्य यकीनी बनाया जाएँ।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

मंत्री ने साथ ही यह भी हुक्म जारी किये कि राज्य में सडक़ों की रिपेयर और नयी बन रही सडक़ों के मानक को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या ठेकेदार को बख्शा नहीं जायेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *