Covid Variant ‘BF.7’: पंजाब में नए वैरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट, CM ने बुलाई अहम बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Covid Variant ‘BF.7’: संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, चीन आदि देशों में कोरोना के नए वैरिएंट (Corona New Variant) के लगातार केस मिलने के बाद राज्य सरकार भी इसे लेकर अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के निर्देश पर सभी जिलों को कोरोना के सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) कराने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

राज्य के स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर इसे सुनिश्चित करने को कहा। नया वेरिएंट आने से भारत सरकार के साथ-साथ अब पंजाब सरकार भी सतर्क हो गयी है। इसको लेकर भगवंत मान ने आज दोपहर 2 बजे सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक बुलाई है।

आपको बता दे कि इससे पहले कल यानि वीरवार को बैठक बुलाई गयी थी लेकिन किसी कारणों के चलते इस बैठक को टाल दिया था। पंजाब में अभी स्थिति नियंत्रण में है और वीरवार को कोरोना पॉजिटिव के 3 ही मामले सामने आए। इनमें से एक अमृतसर व 2 संगरूर जिला से है। वीरवार को कोरोना के कुल 451 टैस्ट किए गए।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इसके साथ ही पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी किया है। अब पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *