Punjab News: पंजाब में STF की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 24 Dec 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अमृतसर में कार्रवाई करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। लुधियाना की एसटीएफ की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्करों के पास से 56 करोड़ रुपये की हेरोइन भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

बता दें कि यह ऑपरेशन लुधियाना एसटीएफ मोहाली-4 के सब इंस्पेक्टर माखन सिंह ने किया है। दोनों आरोपियों के बारे में सब इंस्पेक्टर माखन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि वे ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लेने जा रहे हैं। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ने योजना बनाकर दोनों का पता लगाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान घरिंडा निवासी अनमोल सिंह और दलेके लोपोके निवासी हीरा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर चोगावां रोड स्थित ग्राम रनिके के समीप भैरोवाल पहुंचे।

जहां पुलिस ने दोनों को घेर लिया। दोनों तस्करों की तलाशी ली गई तो उनके पास से करीब आठ किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 21 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *