Punjab News: कुलतार सिंह संधवां द्वारा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी मनदीप सिंह का सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 24 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने भारत का नाम रौशन करने वाले बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी मनदीप सिंह का पंजाब विधान सभा में एक प्रशंसा पत्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मान किया। विधानसभा के एक प्रवक्ता अनुसार हाल ही में एफ. आई. एफ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में मनदीप सिंह ने दो स्वर्ण पदक हासिल करके इलाके का नाम रौशन किया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

स्पीकर साहिब की सिफारिश और खेल क्षेत्र में मनदीप सिंह की शानदार सेवाओं को देखते हुए पंजाब पुलिस ने उसे हवलदार से लोकल रैंक देकर ए. एस. आई. बना दिया। स. संधवां ने अपने हलके कोटकपूरा के गाँव घणिया वाला के इस एथलीट की हौसला अफसायी करने के लिए विधान सभा में उसका सम्मान किया।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरूआत में एफ. आई. एफ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में भारत ने 12 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 7 कांस्य पदक हासिल किये थे। स. संधवां ने मनदीप सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद प्रकट की कि वह आगे भी खेल में कामयाबियां हासिल रहेगा और देश का मान बढ़ाता रहेगा। इस मौके पर स. संधवां के सचिव राम लोक खटाना, निजी सचिव सुरिन्दर सिंह मोती और मनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *