Tunisha Sharma Death: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 24 Dec 2022

मुंबई। Tunisha Sharma Death: टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या की खबर ने सभी को सन्न कर दिया। तुनिषा ने महज 6 घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर मेकअप कराते हुए स्टेटस लगाया था. जिसमें तुनिषा शर्मा खिलखिलाती नजर आ रही हैं. महज 6 घंटे बाद ही तुनिषा की मौत की खबर आई. तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

तुनिषा ने अली बाबा के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. अलीबाबा के सेट पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिषा ने अपने कोस्टार के मेकअप रूम में ही फांसी लगाई है. महज 20 साल की तुनिषा टीवी की दुनिया की बड़ी स्टार थीं।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

तुनिषा शर्मा ने महज 20 साल में कई टीवी सीरियल्स के साथ कैटरीना कैफ की फिल्म में भी काम किया है. तुनिषा शर्मा ने अली बाबा दास्तान ऐ काबुल जैसे सीरियल्स के जरिए प्रसिद्धि पाई थी. इसके अलावा तुनिषा कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। तुनिषा शर्मा ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, इंटरनेट वाला लव और इस्क सुभानअल्लाह जैसे शो में अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी।

बीते कुछ दिनों से उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें सामने आ रहीं थीं. हालांकि अभी तक पुलिस ने आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है. मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है. तुनिषा ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है. कहानी-2 में तुनिषा शर्मा ने शानदार अभिनय कर काफी सराहना बटोरी थी।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इसके साथ ही कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर में भी तुनिषा नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा तुनिषा शर्मा को फितूर में भी देखा गया था. दोनों ही फिल्मों में तुनिषा ने कैटरीना कैफ के बचपन का किरदार प्ले किया था. महज 20 साल की अभिनेत्री तुनिषा ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास जगह बना ली थी।

करीब 6 घंटे पहले ही तुनिषा ने अपने मेकअप का एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें तुनिषा सेट पर मेकअप कराती और खिलखिलाती नजर आ रही थीं. इसके कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *