Punjab News: पंजाब में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 26 Dec 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में धुरी लाइन स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बीती देर रात भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत मालिक को सूचना दी। यह गोदाम कबाड़ रखने के लिए किराए पर दिया गया है।

आग की लपटें देख तत्काल गोदाम मालिक व आसपास रहने वाले परिजन पानी की बाल्टियां आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। गोदाम मालिक के मुताबिक लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के बाद गोदाम में कई विस्फोट हुए।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

आग लगने के बाद इलाके के लोगों में तनाव का माहौल हो गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। आग फैलते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद करनी शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब 5 से 6 वाहन शामिल थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *