डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के स्टूडैंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एस.ओ.आई.) विंग के नौजवान नेता तथा प्रदेश प्रवक्ता नितिन गर्ग ने अकाली दल का साथ छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी
जानकरी के मुताबिक उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को छोड़ भाजपा को जॉइन कर लिया है। भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गर्ग गिद्दड़बाहा के अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
इसी अवसर पर नितिन गर्ग भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव गुरप्रीत कांगड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहड़ा, सहित कई भाजपा नेता व नितिन गर्ग के साथी उपस्थित थे।
यहां है मोहम्मद रफी साहिब का घर, देखें LIVE
https://youtu.be/JnvyrSfcmc0






