Loot In Jalandhar: जालंधर में लूटेरे बेखौफ, हथियारों के दम पर लूट को दिया अंजाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 13 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: पंजाब में दिन व दिन लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक घटना जालंधर से आ रही है। यहां देर रात दुकान बंद करके जा रहे भार्गव कैंप में सोना टेलर के मालिक सोमनाथ पर लुटेरों ने हमला कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक लूटेरों ने पहले उसपर किसी तेजदार हथियार से हमला कर उसको बेहोश किया और जब वह बेहोश हो गया तो उसके पास जो भी सोने का समान था उसको लूट कर भाग गए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पीड़ित ने बताया कि वह देर रात अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे था तो वहां से लूटेरे आए उन्होंने पहले मुझे मोटरसाइकिल से निचे फेंक दिया इसके बाद तेजधार हथियारों और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। सिर पर दातर मारी तो वह अपना होश खो बैठे। इसके बाद लुटेरे हाथ से सोने की अंगूठी, गले से सोने की चेन और जेब से 10 हजार रुपए और बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

Loot In Jalandhar: जालंधर में लूटेरे बेखौफ, हथियारों के दम पर लूट को दिया अंजाम

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

जब उसे होश आया तो उन्होंने घर वालों को फोन करके जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस थाना भार्गव कैंप में शिकायत दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया जाएगा। जिसे देखने के बाद लूटेरों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच करना शुरू कर दी है।

आईएएस और पीसीएस अफसरों का मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *