Punjab News: छोटे साहिबज़ादों का अद्वितीय बलिदान मानवता को ज़ुल्म, दमन और बेइन्साफ़ी के खि़लाफ़ लडऩे के लिए प्रेरणा देता रहेगा- मुख्यमंत्री

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 578 शब्द|📅 26 Dec 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि छोटे साहिबज़ादों का महान और अद्वितीय बलिदान मानवता को ज़ुल्म, दमन और बेइन्साफ़ी के खि़लाफ़ लडऩे के लिए प्रेरित करता रहेगा।

यहाँ मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में हुए समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फ़तेह सिंह ने छोटी उम्र में शहादत प्राप्त कर सरहिन्द के सूबे के अत्याचार के खि़लाफ़ बेमिसाल साहस और निडरता का सबूत दिया।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी

उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों को दसमेश पिता, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, से साहस और बलिदान का जज़्बा विरासत में मिला था। भगवंत मान ने कहा कि आज समूची दुनिया छोटे साहिबज़ादों के इस महान बलिदान के आगे सिर झुका रही है, जिसकी विश्व के इतिहास में कोई अन्य मिसाल नहीं है। छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के बलिदान के आगे नतमस्तक होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता के इतिहास में यह बलिदान बेमिसाल है।

उन्होंने कहा कि आज समूचा विश्व इस अद्वितीय बलिदान पर गर्व महसूस कर रहा है और यह न केवल पंजाबियों और हमारे देश-वासियों, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में बैठे लोगों के लिए गर्व की बात है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का इतिहास अनगिनत बलिदानों से भरा पड़ा है और इन बलिदानों का दौर श्री गुरु अर्जुन देव जी, श्री गुरु तेग़ बहादुर जी और श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी से शुरू होता है, जिन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दीं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ एक तरफ़ लाखों की संख्या में संगत छोटे साहिबज़ादों को नमन करने के लिए फतेहगढ़ साहिब में जा रही है, वहीं पंजाबियों द्वारा यह महीना ‘शोक के महीने’ के तौर पर मनाया जा रहा है।

भगवंत मान ने याद करते हुए बताया कि छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के शहादत के शोक के तौर पर इन दिनों में उनके दादा-दादी ज़मीन पर सोते थे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस अतुलनीय शहादत के बारे में जागरूक करने की ज़रूरत है, जिससे उनको मुल्क के लिए अपना सब-कुछ कुर्बान करने के प्रति प्रेरित किया जा सके।

आज का यह समारोह करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास हमारी युवा पीढ़ी को छोटे साहिबज़ादों की महान विरासत के बारे में अवगत करवाने में सहायक साबित होगा।

उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों के महान बलिदान को याद करना आज के समय की आवश्यकता है, जिससे मानव अधिकारों एवं नैतिक-मूल्यों को और मज़बूत किया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रयास छोटे साहिबज़ादों के अतुलनीय बलिदान संबंधी प्रेरित करता रहेगा।

भगवंत मान ने पवित्र नगरी अमृतसर में शिक्षा और रोज़गार पर प्रतिष्ठित जी-20 सम्मेलन के दो सत्र आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को दुनिया भर में उसकी गरिमापूर्ण मेज़बानी के कारण जाना जाता है और इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए विदेशों से पंजाब आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

भगवंत मान ने कहा कि यह सत्र अमृतसर की पवित्र धरती पर करवाए जाएंगे, जहाँ लाखों श्रद्धालू श्री दरबार साहिब, दुरग्याना मंदिर, श्री राम तीर्थ, जलियांवाला बाग़ आदि के दर्शनों के लिए आते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *