Jalandhar News: पंजाब में गन कल्चर पर सख्ती जालंधर के रईसों पर बेअसर, ज्यूलर के बेटों ने गन लहराकर एक फिर फैलाई दशहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 27 Dec 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर डीजीपी पंजाब की गन कल्चर पर सख्ती जालंधर के बिगडैल रईसों पर बेअसर दिख रही है। हाल ही में सिटी पुलिस के गन लाइसैंस सूची को रिव्यू करने करने के प्रोसैस पर रईसों का खासा दबदबा साबित होने का प्रमाण उस समय सामने आया जब विगत रात सिटी में मामूली बात पर बिगडैल रईसों की ओर से एक फैमिली क्लब मालिक पर असहला तानने का नया मामला चर्चा में आया।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। एक नए खुले फैमिली क्लब में सिंगर की परफोरमैंस के दौरान शहर के एक ज्यूलर के बेटे जो गुंडई मचाने को लेकर बदनाम हो चुके है, ने सूफी महफिल में हूटिंग करके माहौल खराब का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों अपनी फीमेल दोस्तों के साथ क्लब में आए थे कि दोनों के कारण जब माहौैल बिगडऩे लगा तो क्लब मालिक ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर तस्दीक किया कि दोनों ज्यूलर के बिगडैल बेटों ने क्लब से बाहर आकर फैमिली क्लब मालिक पर अपनी गन भी तानकर उसके साथ मारपीट की और बीच-बचाव के कारण दोनों धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो दोनों पुलिस के आने की खबर सुनकर मौके से भाग खड़े हुए और अब दोनों को सभी क्लबों से ब्लैकलिस्ट करवाने के लिए प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उधर, पुलिस वालों का कहना है कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। फैमिली क्लब में ऐसी घटनाएं होना तब तक आम बात जब तक उस घटना से जुड़ा कोई पक्ष आगे आकर कार्रवाई की मांग नहीं करता। क्लब के बाहर क्लब मालिक पर गन तानने की घटना की जांच की जाएगी। अगर जांच में दस्तावेजी साक्ष्य  सामने आते हैं, तो गन तानने वाले की लाइसैंस कैंसिल करने की सिफारिश की जाएगी।

क्लब मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वो उपलब्ध नहीं हुई मगर शहर के नामी डॉक्टर की क्लब में पार्टनरशिप का शोर मचने पर डॉक्टर ने स्पष्ट शब्दों में इंकार किया और बताया कि वो ऐसा प्रचार करने वालों के खिलाफ पुलिस को आईपीसी की धारा 469, 384 व 120-बी के तहत शिकायत देने जा रहे हैं तथा कोर्ट में मानहानि का केस दायर करने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस का नए साल पर जबरदस्त ऑफर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *