Municipal Corporation Election: क्या कांग्रेस के तिलिस्म को वार्डबंदी के जरिए तोड़ सकेगी AAP, पंजाब में कब होंगे निगम चुनाव, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 04 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Municipal Corporation Election: दिल्ली नगर निगम में प्रचंड जीत के बाद AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजरें अब पंजाब में नगर निगम चुनाव पर गड़ गई हैं। पंजाब में अगले कुछ महीने में नगर निगम चुनाव होने हैं। पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी अब नगर निगमों में पूरी तरह से कब्जा करना चाहती है, जिससे AAP की पूरी टीम नई रणनीति के साथ पंजाब में जुट गई है।

पंजाब के अमृतसर, फगवाड़ा, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में वार्डों का सर्वे काम लगभग पूरा हो गया है। नगर निगमों में मेयर का कार्यकाल 25 जनवरी को खत्म हो रहा है। पंजाब की सत्ता में काबिज AAP के विधायक अपने हिसाब से वार्डबंदी करवाने को लेकर जुटे हैं। ऐसे में कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक दिख रही है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

पंजाब के इन निगमों में मेयर और पार्षदों की अवधि भी कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाली है, लेकिन दूसरी तरफ यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि नगर निगम के चुनाव मे तकरीबन 4-5 महीनों में देरी हो सकती है। जिसका कारण है वार्ड बंदी में गड़बड़ी बताई जा रही है।

वार्ड बंदी में गड़बड़ी के कारण नगर निगम के चुनाव में देरी हो सकती है। जानकरी के अनुसार नगर निगम ने कुछ महीने पहले वार्डबंदी हेतु पूरे शहर का जनसंख्या का सर्वे करवाया था लेकिन जिन निगम अधिकारियों की ड्यूटी सर्वे करवाने के लिए लगी थी बताया जा रहा है कि उन्होंने इसमें काफी लापरवही बरती। जिसके कारण अब वार्ड बंद सर्व की क्रॉस वेरिफिकेशन करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

अब लोकल बॉडीज विभाग के वॉर्डबंदी सर्वे की क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए आई टीम ने घर घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है मंगलवार को इसका पहला दिन रहा था। अकेले जालंधर नगर निगम के 27 वार्डों व कैंट के 3 गांव के डेटा की दोबारा चेकिंग की जाएगी। जिसके बाद पुराने डाटा को मिलाकर नई रिपोर्ट बनाई जाएगी। वहीं नगर निगम के सहायक कमिश्नर डॉ. राजेश खोखर ने बताया कि सर्वे कर रहे टीम जो भी भी रिपोर्ट फाइनल करेगी उसी के आधार पर वार्डों को सीमाबंदी की जाएगी।

आपको बता दे कि 2011 में जब सर्वे हुआ था जब जालंधर शहर की जनसंख्या 9.16 लाख आंकी गई थी, लेकिन जब इस बार सर्वे किया गया तो इस बार जनसंख्या 8.74 लाख ही रह गई थी। इसका कारण है कि सर्वे कर रही टीम ने कई कॉलोनियों और मोहल्लों को छोड़ ही दिया यहां जालंधर में आबादी बढ़ने की वजह घट गई है। अब 27 वार्डो का पता चला है जहां जनसँख्या में गड़बड़ी पाई गई है जहां दोबारा सर्वे करवाया जा रहा है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *