Jalandhar News: पत्रकारों को 5 लाख रुपए का बीमा, स्टीकर और आईकार्ड भेंट करेगा मीडिया क्लब, 30 दिसंबर को विशेष कार्यक्रम में जुटेंगे पंजाब भर के पत्रकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 28 Dec 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मीडिया क्लब (रजि.) (Media Club) द्वारा जालंधर समेत पंजाब के पत्रकारों को नए साल पर विशेष तोहफा भेंट किया जाएगा। यह विशेष तोहफा फील्ड और डेस्क पर काम कर रहे सभी पत्रकारों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। इसके अलावा मीडिया क्लब का स्टीकर और आईकार्ड भी पत्रकारों को भेंट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

मीडिया क्लब के चेयरमैन अमन मेहरा, प्रधान शिंदरपाल सिंह चाहल और जनरल सैक्रेटरी महाबीर सेठ ने बताया कि 24 घंटे काम के प्रति सजग रहकर लोगों तक खबर पहुंचाने का काम करने वाले पत्रकारों के लिए मीडिया क्लब द्वारा 5 लाख रुपए का बीमा करवाया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी रियायतें और सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मीडिया क्लब प्रयासरत है।

मीडिया क्लब के तीनों पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकारों को 5 लाख रुपए का बीमा मुहैया करवाया गया है। शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच होटल मैरिटन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को बीमा के साथ साथ मीडिया क्लब का स्टीकर और आईकार्ड भेंट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मीडिया क्लब के इस विशेष कार्यक्रम में जालंधर समेत पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार, जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा, जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली, डीसी जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर डा. एस. भूपति समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *