Loot In Punjab: पंजाब में लूटेरे बेखौफ, सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ उड़ा ले गए लाखों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 29 Dec 2022

डेली संवाद लुधियाना। Loot In Punjab: पंजाब के लुधियाना में बुधवार देर शाम एक वाहन से 68 लाख रुपए चोरी मामला सामने आया है। यह घटना लुधियाना के समराला चौक की है। जिस वाहन से यह रकम चोरी हुई है वह चंडीगढ़ के एक कारोबारी का है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

बताया जा रहा है कि कार चालक समराला चौक के पास सड़क पर कार खड़ी कर किसी काम से गली के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो चालक की तरफ वाले वाहन के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और सीट पर रखा रुपयों का बैग गायब था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

कार चालक गुरप्रीत ने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना आया था। उसका मालिक चंडीगढ़ में रहता है और इन दिनों उसके घर का काम चल रहा है। वह पहले भी कई बार पेमेंट लेने के लिए लुधियाना आ चुका है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उधर, चालक की सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *