Punjab News: भगवंत मान का बड़ा फैसला, स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा किसान आंदोलन

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 29 Dec 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा को लेकर बड़े फैसले ले रही है। इसी बीच पंजाब सरकार द्वारा एक और बड़ा फैसला लिया गया है। मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूली पाठ्यक्रम में एक और नया अध्याय जोड़ने का ऐलान किया है। जिसमें बच्चों को किसान आंदोलन के बारे में पढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

केंद्र सरकार की जड़े हिलाते हुए करीब डेढ़ साल तक चले किसान आंदोलन को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन वर्तमान इतिहास का अहम हिस्सा है। दरअसल शिक्षक संघ लंबे समय से इस संघर्ष को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

शिक्षक संघ का कहना है कि किसान आंदोलन के बारे में पढ़कर बच्चे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में जानेंगे। उन्होंने कहा कि इसे पढ़ने के बाद बच्चे जानेंगे कि कैसे नागरिकों ने एकजुट होकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का सामना किया और किस तरह केंद्र ने इस आंदोलन के दौरान तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *