Punjab News: प्रदूषण मुक्त पंजाब के लिए नई इलैक्ट्रिक वाहन नीति का मसौदा जारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 647 शब्द|📅 30 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट विभाग बेमिसाल नीतियां और योजनाएं बनाने सहित लोगों को परेशानी मुक्त आनलाइन सेवाएं प्रदान कर रहा है। पंजाब को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा नई इलैक्ट्रिक वाहन नीति का ड्राफट तैयार कर किया गया।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक इलैक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की परिकल्पना वाली इस मसौदा नीति को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंजूरी दी गई। ड्राफ्ट पालिसी अधीन लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि राज्य के 50 फीसदी से ज्यादा वाहन इन्हीं शहरों में हैं।

मसौदा नीति के अनुसार राज्य भर में निजी और सार्वजनिक इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए इलैक्ट्रिक चार्जिंग प्वाईंट के तौर पर बुनियादी ढांचा स्थापित किया जाएगा। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मसौदा नीति में राज्य में इलैक्ट्रिक वाहन चुनने वाले लोगों के लिए नकद रियायतों की व्यवस्था की गई है। इलैक्ट्रिक वाहनों के पहले एक लाख खरीदारों को 10,000 रुपये तक की वित्तीय रियायत मिलेगी।

इलैक्ट्रिक आटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के पहले 10,000 खरीदारों को 30,000 रुपये तक की वित्तीय छूट मिलेगी। पहले 5000 ई-कार्ट खरीदारों को 30,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। हल्के व्यपारिक वाहनों के पहले 5000 खरीदारों को 30,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।इसके इलावा इलैक्ट्रिक वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली फीस और रोड टैक्स में छूट का भी प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

नीति को अंतिम रूप देने से पहले जनता की राय ली जाएगी। इसी तरह पंजाब के लोगों को आनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-गवर्नेंस की दिशा में कदम उठाते हुए परिवहन विभाग ने आनलाइन ड्राइविंग लाइसैंस की सुविधा शुरू की है, जिससे लोग अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर केवल एक क्लिक से लर्निंग ड्राइविंग लाइसैंस प्राप्त कर रहे है।

इस पोर्टल http://www.sarathi.parivahan.gov.in की शुरुआत से लोगों को अब घर बैठे ही आनलाईन लर्निंग ड्राइविंग लाइसैंस मिल रहा है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आवेदक अपना आधार कार्ड अपलोड कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसैंस अप्लाई कर सकता है जिसके बाद वह आनलाइन लर्निंग लाइसैंस टेस्ट में भाग ले सकता है।आनलाइन टेस्ट पास करने के बाद आवेदक लाइसैंस डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकेगा।

इस आनलाइन सेवा से लोगों के समय की बचत हो रही है, जबकि लाइसैंस प्राप्त करने के लिए पहले लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। बता दें वर्ष 2021-22 में 5.21 लाख आवेदकों को ड्राइविंग लाइसैंस जारी किए गए थे। इस आनलाइन सुविधा के शुरू होने से आर.टी.ए. दफ्तरों में बिना गए 5 लाख से अधिक आवेदक अपने लाइसैंस आसानी से और परेशानी मुक्त प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही लोग सुविधा केंद्र पर भी लाइसैंस के लिए आवेदन कर सकते है।

मान सरकार ने सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर ही पंजाब से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू की। 15 जून को बस सेवा शुरू होने के बाद 30 नवंबर तक 72,378 हजार यात्रियों ने इस किफायती वोल्वो बस सेवा का लाभ उठाया है और राज्य सरकार को लगभग 13.89 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब रोडवेज/पनबस और पीआरटीसी की 25 वोल्वो बसें रोजाना अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पटियाला, नवांशहर, रोपड़, मोगा और चंडीगढ़ सेवा दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लाखों प्रवासी भारतीयों को इस ऐतिहासिक कदम का लाभ मिल रहा है। साथ ही इस रूट पर निजी ट्रांसपोर्टरों का अधिकार भी समाप्त हो गया है। भुल्लर ने कहा कि मान सरकार पंजाब के हितों की रक्षा के साथ-साथ राज्य से हर तरह के माफिया को खत्म करने के लिए कदम उठा रही है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *